बैग में लेकर आया प्रेमिका का सिर : जिस कोचिंग में साथ पढ़ा, वहीं कुएं में डाला सिर, हत्या कर बाकी हिस्सा छोड़ा

[ad_1]

Bihar News : Kaimoor girl murder case in love triangle, lover killed and carried head in a bag in kaimur bihar

बाएं पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और दाएं मृतका का प्रोफाइल फोटो।
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार


कैमूर के मदूरनी पहाड़ी के समीप सिर कटी युवती की लाश मिली। काफी खोजबीन के बाद भी मृतका का सिर बरामद नहीं हुआ। सिर नहीं होने के कारण युवती की पहचान भी नहीं हो पा रही थी। मजबूरन उस शव के फोटो को पुलिस ने सोशल मीडिया और व्हाट्सएप्प के विभिन्न ग्रुपों में डाल दिया। कुछ घंटों के बाद मृतका की बहन अस्पताल आकर शव की पहचान उसके कपड़ों से कर ली। शव की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर स्थित बाजार की है।

तीन दिन पहले से थी लापता 

पुलिस का कहना है कि लड़की के घर के लोग भी उसे खोज रहे थे लेकिन उसका कहीं कोई अतापता नहीं चल पा रहा था। फिर अचानक सोशल मीडिया पर सिर कटी लाश देखकर मृतका की बहन अस्पताल पहुंची। अस्पताल में पता चला कि जिस सिर कटी लाश को वह देखने आई है, वह उसी की बहन की लाश है।

कॉल डिटेल्स और लोकेशन ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी तक 

पुलिस के सामने एक कड़ी चुनौती थी। अब पुलिस ने मृतका के परिजनों से मोबाइल के बारे में पूछताछ करनी शुरू की। पूछताछ के दौरान मृतका के मोबाइल नंबर का पता चला। फिर पुलिस ने उस नंबर का कॉल डिटेल्स निकाला। कॉल डिटेल्स के बाद यह स्पष्ट हुआ कि युवती के नंबर से एक ख़ास नंबर पर कई बार बातचीत की गई थी। फिर उस नंबर का भी डिटेल्स और लोकेशन निकाला गया। अब सिर कटी लाश की आधी से अधिक कहानी स्पष्ट हो चुकी थी, लेकिन कहानी के कुछ और बिंदु अभी भी बाकी थे। पुलिस ने अब दोनों मोबाइल के लोकेशन को खंगाला तो पता चला दोनों मोबाइल भी एक साथ हैं। पुलिस ने उस लोकेशन पर जब छापेमारी की तब कहानी का मुख्य किरदार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी भभुआ के थाना चैनपुर थाना क्षेत्र के पठान टोली अंतर्गत वार्ड नंबर 2 निवासी सलीम कुरैशी का पुत्र शमीम कुरैशी अब सबके सामने था। पुलिस ने उसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू और मृतका के मोबाइल को बरामद कर लिया।

अब पूरी कहानी आई सबके सामने 

घटना के संबंध में कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि आरोपी शमीम कुरैशी का कहना है कि मृतका को वह पसंद करता था लेकिन उस लड़की का दूसरे  लड़कों के साथ संबंध थे। इस बात को लेकर उसे खुन्नस थी। इसलिए शमीम कुरैशी ने लड़की को फोन कर बुलाया और उसकी हत्या कर दी। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *