[ad_1]

अरविंद केजरीवाल
– फोटो : ANI
विस्तार
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ईडी के चौथे समन को गैरकानूनी और अमान्य बताया। गुरुवार को उन्होंने कहा कि भाजपा किसी भी तरह मुझे लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकना चाहती है। इसलिए वो ईडी से बार-बार मुझे नोटिस भिजवा रही है। कानून की नजर में ईडी की चारों नोटिस गैरकानूनी और अमान्य है। ईडी ने पहले भी जब ऐसे नॉन स्पेसिफिक जनरल नोटिस भेजे तो कोर्ट ने निरस्त कर दिया। उन्होंने कहा कि ईडी दो साल से जांच कर रही है, लेकिन अभी उसे तक कुछ नहीं मिला है। इसके बावजूद भाजपा बार-बार मुझे गिरफ्तार करने की बात कह रही है, क्योंकि भाजपा ही ईडी को चला रही है।
[ad_2]
Source link