महामुकाबले के महारथी होंगे युवा: लखनऊ में 7,02,244 युवा मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में करेंगे प्रतिभाग

[ad_1]

More than seven Lakh young voters will vote on Lucknow seat.

युवा मतदाता।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


लोकतंत्र के महापर्व में युवा पीढ़ी की भागीदारी खास होगी। इस बार न केवल नए मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है बल्कि युवा भी लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए उत्साही हैं। लखनऊ में कुल 7,02,244 युवा मतदाता हैं, जो अपनी पसंद का सांसद चुनेंगे। इनमें 18 से 19 आयुवर्ग के 47,239 वोटर हैं। वहीं, 20 से 29 आयु वर्ग के 6,55,005 मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर सरकार बनाएंगे।

युवा जोश को साधने के लिए सभी दल सक्रिय हो गए हैं। हालांकि नए भारत का सचेत युवा अपने भविष्य को लेकर चैतन्य है। युवाओं की भागीदारी से न केवल वोट प्रतिशत बढ़ेगा बल्कि इसका संदेश भी स्पष्ट होगा। युवा मतदाताओं के आंकड़े को देखते हुए सभी राजनीतिक पार्टियां उन्हें लुभाने की कोशिश कर रही हैं। भाजपा, कांग्रेस, सपा या फिर बसपा। हर पार्टी युवाओं को अपने साथ जोड़ना चाह रही है। इसके लिए राजनीतिक दल युवाओं के हित और उनके लिए किए गए कार्यों का लेखा जोखा भी रख रही है। 

ये भी पढ़ें – 1971 की सियासी जंग: चुनावी समर में राजा ने चाचा को हराया और बन गए ‘यूपी टाइगर’, पढ़ें – रोचक किस्सा

ये भी पढ़ें – अखिलेश यादव ने दिए संकेत… स्वामी प्रसाद मौर्य और वरुण गांधी को दे सकते हैं टिकट

लखनऊ के अलावा गोंडा, अयोध्या, सुलतानपुर, अमेठी, रायबरेली, सीतापुर समेत अन्य जिलों में भी युवा मतदाताओं की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। इन जिलों की सभी सीटों पर युवा वोटर की ताकत किसी भी प्रत्याशी को तख्त पर बिठा सकती है और उसे नीचे उतारने का भी दमखम रखती है। खासकर, पहली या फिर दूसरी बार मतदान करने वाले युवा किसी भी दल का गणित बनाने या बिगाड़ने की ताकत रखते हैं। गोंडा जिले में युवा मतदाताओं की संख्या 41,886 है। वहीं सुलतानपुर में 23,699 युवा वोटर पहली बार मतदान करेंगे। 

18 से 19 आयुवर्ग के 47,239 और 20 से 29 आयुवर्ग के 6,55,005 हैं मतदाता

लखनऊ में मतदाताओं की स्थिति

आयु वर्ग — मतदाता

18 — 19,47,239

20 — 2,96,55,005

80 — 89,51,520

90 — 9,98,490

100 — 1,19,218

120 से ऊपर — 10 (16 मार्च 2024 तक के आंकड़े) 

प्रदेश के मतदाताओं की स्थिति

आयु वर्ग — मतदाता

18-19 — 16,75567 

20-29 — 3,57,22,043 

30-39 — 3,72,24,128 

40-49 — 2,91,19,135

50-59 — 2,04,18,553

60-69 — 1,20,82,571

70-79 — 5,67,1,489

80+  — 21,48,406 (आंकड़े वर्ष 2019 के हैं)

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *