मिल गया लापता हुआ सारस पक्षी: अखिलेश यादव ने दी थी आंदोलन की चेतावनी, ट्वीट कर कही थी ये बात

[ad_1]

सारस पक्षी के साथ आरिफ और अखिलेश यादव।

सारस पक्षी के साथ आरिफ और अखिलेश यादव।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

रायबरेली के समसपुर में उत्तर प्रदेश वन विभाग की टीम द्वारा छोड़ा गया लापता सारस पक्षी मिल गया है। इसके लापता होने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था कि सरकार इसे तत्काल खोजे नहीं तो पक्षी प्रेमी आंदोलन करेंगे। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि उत्तर प्रदेश वन विभाग द्वारा अमेठी से जबरदस्ती ले जाकर रायबरेली के समसपुर में छोड़ा गया बहुचर्चित पक्षी सारस अब लापता है।

उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश के राज्य पक्षी के प्रति ऐसी लापरवाही गंभीर विषय है। भाजपा सरकार तत्काल सारस खोजें नहीं तो पूरी दुनिया के पक्षी प्रेमी आंदोलन करेंगे। मालूम हो कि बुधवार को अमेठी निवासी आरिफ से वन विभाग द्वारा सारस पक्षी छीने जाने पर सपा अध्यक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई थी और कहा था कि वह पक्षी को देखने आरिफ के घर चले गए इसलिए वन विभाग वाले पक्षी को कैद कर ले गए।

ये भी पढ़ें – एक-दूसरे से अलग हो गए सारस और आरिफ, अखिलेश यादव भी पहुंचे थे दोनों की दोस्ती देखने

ये भी पढ़ें – मोदी के मन की बात से भाजपा बदलेगी अल्पसंख्यक समुदाय का मन, ये है पूरा प्लान

अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री जी चाहें तो लापता सारस का कोई नामकरण भी कर दें लेकिन उसे ढूंढकर उसकी जान ज़रूर बचाएं। वो सारस भी पूरे उप्र को वैसे ही प्रिय है, जैसे मुख्यमंत्री जी को गोलू।

 

उन्होंने यह भी कहा था कि जो भी समाजवादी पार्टी के साथ है उसके साथ सरकार उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया था कि समाजवादी होने की वजह से आजम खान और उनका परिवार उत्पीड़न का शिकार हो रहा है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *