Kedarnath: मंदिर के पास तक जूते चप्पल पहनकर नहीं जा सकेंगे श्रद्धालु, परिक्रमा के लिए बनेगी चाहरदीवारी

[ad_1]

केदारनाथ धाम

केदारनाथ धाम
– फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

चारधाम यात्रा में इस बार केदारनाथ मंदिर के पास तक श्रद्धालु जूते-चप्पल पहनकर नहीं जा सकेंगे। मंदिर के चारों ओर परिक्रमा के लिए बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से तांबे या पीतल की चाहरदीवारी बनाने की योजना बनाई जा रही है। इससे केदारनाथ धाम की पवित्रता बनी रहे।

Chardham Yatra: एक अप्रैल से बनेंगे वाहनों के ग्रीन कार्ड, इसके बिना नहीं मिलेगी एंट्री, पढ़ें गाइडलाइन

केदारनाथ मंदिर में अभी तक परिक्रमा के लिए कोई निश्चित दूरी नहीं है। इससे श्रद्धालु जूते चप्पल पहनकर मंदिर के करीब पहुंच जाते हैं। यहां तक मंदिर के मुख्य द्वार के बाहर नंदी की मूर्ति तक श्रद्धालु जूते पहन कर दर्शन करते हैं।

पिछले वर्ष भी बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने पर्यटन विभाग को पत्र भेजकर केदारनाथ मंदिर परिक्रमा पथ का निर्धारण एवं सीमांकन करने को कहा है। जिससे मंदिर की पवित्रता और श्रद्धालुओं की धार्मिक भावना को ठेस न पहुंचे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *