[ad_1]

झटके लगने पर लोग इमारतों से बाहर निकलकर भागे।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। कार्यालयों में काम कर रहे लोग ऑफिस से बाहर निकल भागे। लोग सहमे हुए नजर आए।
भूकंप के झटके कई बार महसूस किए गए। लखनऊ के अलावा भूकंप के झटके बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर और सीतापुर में भी महसूस किए गए। मिली जानकारी के अनुसर, भूकंप के झटके भारत, नेपाल और चीन में महसूस किए गए।
ये भी पढ़ें – बिहार ने जारी किए जातिगत आंकड़े: मायावती की मांग, केंद्र व यूपी की सरकार भी कराए जातीय जनगणना
ये भी पढ़ें – यूपी में कांग्रेस की रणनीति: हर सम्मेलन में उठाएगी महिला आरक्षण लागू करने का मुद्दा, ये हैं मांग
बलरामपुर में झटका हल्का होने से कोई असर तो नहीं रहा। आपदा विभाग ने लोगों को सतर्क किया। जिले में एक के बाद एक कई झटके महसूस किए गए। जिला आपदा प्रबंधक अरूण कुमार सिंह ने बताया कि हल्के झटके महसूस किए गए हैं।
जानकारी की जा रही है।
बलरामपुर जिला भूकंप के मामले में संवदेनशील शामिल है। दोपहर दो बजकर 51 मिनट पर अचानक कंपन महसूस हुआ, कुर्सियां हिलीं। वैसे तीव्रता 5.5 दर्ज की गई।
माना जा रहा है कि भूकंप कई क्षेत्रों में आया है अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है। तहसील के अधिकारियों को सतर्क किया गया है, क्षेत्रों में नजर रखने को कहा गया है।
[ad_2]
Source link