[ad_1]

भूकंप के झटके
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में भी मंगलवार दोपहर को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके लगने पर लोग अपने ऑफिस और घरों से बाहर निकल आए हैं। लोगों की मानें तो दोपहर करीब 2.55 बजे दो बार झटके महसूस किए गए।
आगरा में दोपहर करीब 2.55 बजे जब भूकंप के झटके महसूस किए गए, तो लोगों में दहशत फैल गई। घरों में मौजूद लोगों ने बताया कि उन्होंने छत पर लटके हुआ पंखे को हिलते हुआ देखा। इतने डर गए कि घर छोड़कर परिवार के साथ बाहर निकल आए।
मंगलम स्टेट निवासी महिला भावना ने बताया कि ‘मैंने भूकंप के अच्छी तरह एहसास किया। मैं उस समय कुर्सी पर बैठी हुई थी, तभी कर्सी हिलने लगी। पहले तो वहम समझा फिर चोरों ओर नजर भी दौड़ाई, तब समझ आया कि भूकंप के झटके लगे हैं।’
[ad_2]
Source link