रामपुर तिराहा गोलीकांड: सीएम धामी बोले- कोर्ट के निर्णय से राहत, लंबे समय बाद मिला पीड़ितों को न्याय

[ad_1]

Muzaffarnagar Rampur Tiraha firing case CM Dhami comment on Count Punishment

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामपुर तिराहा कांड में पीएसी के दो सिपाहियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाने के फैसले पर कहा, अदालत के निर्णय से पीड़ितों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिली है। उन्हें लंबे समय से न्याय का इंतजार था।

कहा, मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहे पर दो अक्तूबर 1994 को आंदोलन के दौरान हमारे नौजवानों, माताओं-बहनों के साथ क्रूरतापूर्ण बर्ताव किया गया। इसमें कई आंदोलनकारियों की शहादत हुई। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी।

उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024: हरिद्वार लोकसभा में लहरों से बदले जनप्रतिनिधि…तटों से तटस्थ रहे तमाम मुद्दे

कहा, आंदोलनकारियों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करना सरकार की प्राथमिकता और कर्तव्य है। गौरतलब है कि रामपुर तिराहा कांड में अदालत ने दोनों आरोपियों पीएसी के जवानों को आजीवन कारावास की सजा सुनाने के साथ ही उन पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *