Road Accident: सड़क पर खड़े युवक में वाहन ने मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत, परिवार में छाया मातम

[ad_1]

Youngster died due to collision with an unknown vehicle

मृतक युवक धर्मेंद्र शर्मा
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


18 मार्च की सुबह करीब छह बजे हाईवे पर भांकरी के पास वाहन का इंतजार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर निकल गया। इससे युवक की मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया। 

गोधा थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी शिव प्रसाद के छोटे पुत्र 28 वर्षीय धर्मेंद्र शर्मा 18 मार्च की सुबह करीब छह बजे दिल्ली से रोडवेज बस से भांकरी के पास उतरे। इसके बाद अपने गांव तक जाने के लिए दूसरे वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मारकर निकल गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस से मिली सूचना पर परिवार वाले रोते-बिलखते हुए जिला अस्पताल पहुंच गए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *