[ad_1]

रामपुर के पटवाई राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं पुलिस से बात करतीं हुईं।
– फोटो : संवाद
विस्तार
रामपुर के पटवाई के राजकीय बालिका इंटर परिसर में जलभराव होने से छात्राएं कक्षाओं में नहीं पहुंच पाई। इससे वह आक्राशित हो गई। उन्होंने कॉलेज के सामने पटवाई-जोलपुर रोड जाम कर दिया। सोमवार सुबह को निर्धारित समय पर छात्राएं स्कूल पहुंची।
कॉलेज में हमेशा की तरह बारिश के बाद जलभराव की स्थिति थी। इससे गुस्साई छात्राएं कॉलेज के सामने रोड पर एकत्र हो गई। एक घंटे जाम के बाद सूचना पाकर पटवाई थाना प्रभारी हरिओम पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद छात्राओं को मनाया गया और यातायात शुरू करवाया गया।
कॉलेज की प्रधानाचार्य निलेय सक्सेना ने बताया कि छात्राएं पढ़ाई को लेकर गुस्से में थी। मना करने पर भी नहीं मानी। कॉलेज के सामने खड़ी हो गई जिससे रोड जाम की स्थिति बन गई। कॉलेज में बारिश के कारण जलभराव हो जाता है।
[ad_2]
Source link