[ad_1]
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें
निजी मेडिकल, डेंटल कॉलेजों में बड़ी संख्या में एमबीबीएस-बीडीएस सीटें खाली हैं। वहीं एचएनबी मेडिकल विवि ने तीसरे चरण में 13 तक च्वाइस भरने का भी मौका दिया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : Social Media
विस्तार
प्रदेश में दो चरण की नीट यूजी काउंसलिंग के बाद एमबीबीएस की 142 और बीडीएस की 88 खाली सीटों के लिए एचएनबी मेडिकल विवि ने तीसरे चरण की काउंसलिंग शुरू कर दी है। निजी कॉलेजों में बड़ी संख्या में एमबीबीएस व बीडीएस की सीटें खाली पड़ी हुई हैं।
इसके तहत 13 सितंबर तक छात्र अपनी पसंदभर सकते हैं। पूर्व में जिन्हें सीट मिल चुकी है, वे 14 सितंबर तक उसे छोड़ सकते हैं। एचएनबी मेडिकल विवि की ओर से तीसरे चरण की नीट यूजी काउंसलिंग शुरू कर दी गई है। इसके तहत चार सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 36 सीटों पर मौका मिलेगा।
तीन निजी मेडिकल कॉलेजों में राज्य कोटे की 66 व ऑल इंडिया कोटे की 40 एमबीबीएस सीटों पर मौका मिलेगा। दो निजी डेंटल कॉलेजों में राज्य कोटे की 51 और ऑल इंडिया कोटे की 37 सीटों पर मौका मिलेगा। विवि कुलसचिव डॉ. आशीष उनियाल के मुताबिक, तीसरे चरण में 13 सितंबर तक पंजीकरण, शुल्क जमा करने के साथ ही पसंद भर सकते हैं।
[ad_2]
Source link