[ad_1]

दो कारों की भिड़त के बाद चालकों में मारपीट
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रुड़की में सोमवार की रात हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दौरान दोनों कार सवार युवकों में जमकर मारपीट हुई, जिससे हाईवे पर हंगामा हो गया। इस दौरान एक युवक अपनी कार मौके पर ही छोड़कर दूसरे युवक की कार लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के रुड़की टॉकीज के पास करीब साढ़े आठ बजे हाईवे पर दो कारों की भिड़ंत हो गई। जिसके बाद वहां हंगामा खड़ा हो गया।हंगामा होता देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और हाईवे पर जाम लग गया।
दोनों युवक काफी देर तक आपस में मारपीट करते रहे। इस बीच किसी ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही एक युवक अपनी कर मौके पर ही छोड़कर दूसरे युवक की कार लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
[ad_2]
Source link