[ad_1]

बिहार में मंत्रिमंडल की बैठक।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आज कैबिनेट की अहम बैठक होने वाली है। सीएम नीतीश कुमार महज 6 दिन के अंदर मंत्रिमंडल की दूसरी बैठक कर रहे हैं। चर्चा है कि इस अहम बैठक में सीएम नीतीश कुमार बिहार के साढ़े 4 लाख नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने की घोषणा कर दे। इसी अहम बैठक का इंतजार केवल नियोजित शिक्षकों को नहीं है बल्कि दारोगा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को भी है। सीएम नीतीश कुमार दारोगा अभ्यर्थियों के लिए नई वैकेंसी का एलान भी कर सकते हैं।
बता दें कि 19 सितंबर को ही सीएम नीतीश कुमार ने कैबिनेट मीटिंग की थी। अब 6 दिन के अंदर यानी सोमवार को फिर से वह कैबिनेट की बैठक करने जा रहे हैं। यह बैठक दोपहर 3:30 में होगी। संभावना है कि इस कैबिनेट में सीएम नीतीश कुमार कुछ बड़ी घोषणाएं कर दें।
खबर अपडेट हो रही है…
[ad_2]
Source link