रुधौली कांड: पति नशे में था… पत्नी से रातभर की दरिंदगी; बेटा- मेरे मरने के बाद थाने जाना और वीडियो दिखा देना

[ad_1]

Basti Rudhauli case husband was drunk two man wife sexual harassment all night long son became a witness

Basti Rudhauli case
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बस्ती की नगर पंचायत रुधौली इलाके में बिचौलिए के दबाव में जहर खाने वाले दंपती में पत्नी ने भी शुक्रवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। पति की बृहस्पतिवार को ही मौत हो गई थी। महिला की मौत के बाद एक वीडियो सामने आया।

इसके बाद पुलिस ने आनन-फानन बिचौलिए समेत दो पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी कर ली। पुलिस दोनों से दुष्कर्म के अलावा जमीन और बिचौलिए की रकम के संबंध में पूछताछ कर रही है।

वीडियो में पति-पत्नी ने उन बिचौलियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है, जिन दोनों ने उसकी जमीन बेचवा कर रकम हड़प ली है। जहर खाने के बाद वीडियो में पति बता रहा है कि आदर्श सिंह और त्रिलोकी ने उसकी पत्नी के साथ रात भर दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बनाया। 

इससे आहत होकर वह दोनों जहरीला पदार्थ खाकर जान दे रहे हैं। यही बात पत्नी ने भी वीडियो में कही है। इसके बाद मृतक के भाई ने दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर शुक्रवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *