Chamba News: खनेई गांव में तीन कच्चे मकान, गोशालाएं जलकर राख, एक व्यक्ति झुलसा

[ad_1]

Three  houses, cow sheds burnt to ashes in Khanei village, one person burnt

कच्चे मकान, गोशालाएं जलकर राख
– फोटो : संवाद

विस्तार


हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की ग्राम पंचायत भादंल के गांव खनेई के साथ पहाड़ी पर बाड़ी में शनिवार सुबह आग लगने से तीन कच्चे मकान व तीन गोशालाएं जलकर राख हो गईं। हादसे में एक व्यक्ति भी झुलस गया है। जानकारी के अनुसार  खनेई गांव के उत्तम सिंह पुत्र तेजू, राजिंद्र सिंह पुत्र तेजू व  कुलदीप सिंह पुत्र राम कृष्ण के तीन कच्चे मकानों के साथ तीन गोशालाओं में अचानक आग भड़क गई।

आग लगते ही सबसे पहले अंदर मौजूद परिवार के सभी सदस्यों व पशुओं को सुरक्षित निकाल लिया गया है। हालांकि,  सारा सामान व चारा आग की भेंट चढ़ गया। वहीं, गोशाला से पशुओं को बाहर निकालते कुलदीप सिंह(51) पुत्र राम कृष्ण आग में झुलस गया। घायल को सीएचसी किहार में प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा रेफर कर दिया गया। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *