[ad_1]

मृत युवक की पहचान छोटू कुमार के रूप में की गई है. (Photo Credit: News State Bihar Jharkhand)
Rohtas:
रोहतास जिले के सासाराम प्रखंड स्थित बैजला पेट्रोल पंप के समीप एक बड़ी सड़क दुर्घटना घटित हुई है. जहां बाइक और ट्रक की टक्कर में एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि अन्य चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. मृत युवक की पहचान छोटू कुमार के रूप में की गई है. जो उचितपुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. जबकि अन्य घायल युवक राजतिलक, तस्लीम एवं सिकु भी उचितपुर गांव के ही रहने वाले हैं.
इसके अलावा चौथा घायल हुआ अंशु कुमार सलेमपुर गांव का रहने वाला है. इन सभी चारों घायलों को आनन-फानन में सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया है. घायल चार युवकों में से दो की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है.
घटना के बारे में स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी पांचों युवक सासाराम के नेयाय गांव से एक बर्थडे पार्टी में शरीक होकर अपने घर वापस जा रहे थे. इसी क्रम में बैजला पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार ट्रक और इनकी बाइक में टक्कर हो गई. जिससे छोटू कुमार नामक एक युवक की मौत हो गई. बाकी अन्य चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.
इस दर्दनाक सड़क हादसे से सासाराम के लोगों में मातम का माहौल व्याप्त है. वहीं, भारी संख्या में लोग सासाराम सदर अस्पताल पहुंचे हैं. फिलहाल पुलिस डेडबॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटकर आगे की कार्रवाई कर रही है.
रिपोर्ट : मिथिलेश कुमार
First Published : 27 Sep 2022, 10:04:26 AM
For all the Latest States News, Bihar News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.
[ad_2]
Source link