[ad_1]

युवा डाक पत्र के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार से रोजगार मांगेंगे. (Photo Credit: News State Bihar Jharkhand)
Samastipur:
जेडीयू ने पोस्टर के बहाने पीएम पर वार किया है. पोस्टर में पीएम को गलत तरीके से दिखाया गया है. नीतीश को अर्जुन और ललन सिंह को कृष्ण की भूमिका में दिखाया गया है तो वहीं, उपेंद्र कुशवाहा अभिमन्यु की भूमिका में दिख रहे हैं. युवा मांगे रोजगार कार्यक्रम के तहत ये पोस्टर वार किया गया है. आपको बता दें कि बिहार के समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय पहुंचे जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के द्वारा पत्र संग्रह रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस रथ के द्वारा रोजगार को लेकर युवा डाक पत्र के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार से रोजगार मांगने का काम करेंगे.
साथ ही इस रथ पर जो तस्वीरें दिखाई दी है उसमें सीएम नीतीश और ललन सिंह अपनी पार्टी जेडीयू में कृष्ण और अर्जुन की भूमिका में नजर आ रहे हैं. साथ में उपेंद्र कुशवाहा अभिमन्यु की भूमिका में दिख रहें हैं और इसी रथ को उपेंद्र कुशवाहा ने रवाना किया है. दरअसल युवा मांगे रोजगार कार्यक्रम के तहत समस्तीपुर पहुंचे जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि किन की सरकार लगातार रोजगार को खत्म कर रही है सभी सरकारी संस्था का निजीकरण कर रही है. इसे रोजगार और खत्म हो जाएगा. मोदी की सरकार ने जो जनता से वादा किया है उन वादों को केंद्र की सरकार पूरा करें वरना 2024 के लोकसभा चुनाव में उनकी हार तय है. बिहार की सरकार दस लाख लोगों को सरकारी नौकरी के साथ रोजगार पर काम कर रही है.
साथ ही उन्होंने कहा कि जल्दी बिहार में अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा, जिसकी शुरुआत सीएम नीतीश कुमार अब कर चुके हैं.
रिपोर्ट : मंटुन रॉय
First Published : 27 Sep 2022, 10:25:40 AM
For all the Latest States News, Bihar News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.
[ad_2]
Source link