[ad_1]

वाराणसी में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रणिती शिंदे
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वाराणसी पहुंचीं महाराष्ट्र कांग्रेस की पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष व सोलापुर से विधायक प्रणिती शिंदे ने महिला आरक्षण लागू करने की मांग उठाई है। साथ ही भाजपा सरकार पर हमला बोला। वाराणसी जिला एवं महानगर कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में पराड़कर भवन हॉल में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रणिती शिंदे ने हाल में पारित महिला आरक्षण बिल का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने भी इसका समर्थन किया।
कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर भाजपा सरकार के विश्वासघात को उजागर करना है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में महिलाओं को उनका हक मिलना चाहिए। संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण देने का रास्ता साफ होने से हमारा लोकतंत्र और मजबूत होगा।
सोलापुर विधायक ने कहा कि कांग्रेस ने भी केंद्र की सत्ता में रहने के दौरान महिला बिल लाने की कवायद की थी। इसके अलावा महिलाओं को आरक्षण अनिवार्यता के बिना अहम भागीदारी भी दी। कांग्रेस ने अपनी राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान भी महिला को दी। साथ ही कांग्रेस सरकार में कई उच्च पदों पर महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई। लेकिन भाजपा में ऐसा नहीं है।
[ad_2]
Source link