वाराणसी की सड़कों पर दिखे महात्मा गांधी!: हाथ में लकड़ी…आंखों पर चश्मा, जिसने देखा ठहर गया, क्या है मामला?

[ad_1]

Man pretending to be Mahatma Gandhi asking for money to run pet worship and family expenses

विभिन्न रूप धर पेट के लिए धूप में भी स्टेच्यू बन रहे लोग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेट पूजा और परिवार के खर्च को चलाने के लिए इंसान हर स्तर तक कार्य करने के लिए तैयार रहता है। मंगलवार को वाराणसी में बौलिया चौराहा के पास भी कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे देखकर सबके कदम खुद-ब-खुद रुक जा रहे थे। 

दोपहरी में एक शख्स महात्मा गांधी का वेश धारण करके लोगों से आर्थिक मदद मांग रहा था। उसने बताया की पांव में चोट है। एक साधारण आदमी के लिए मानवता के नाम पर लोग आर्थिक मदद को तैयार नहीं थे इसलिए  गांधी जी की वेशभूषा धारण करके लोगों से आर्थिक मदद मांग रहा हूं । 

आसपास के दुकानदारों ने बताया कि यह व्यक्ति एक जगह नहीं रुकता है और यहां पहली बार देखा गया है। ऐसे लोग शहर के विभिन्न हिस्सों में अनेक महान विभूतियों के रूप बनाकर आर्थिक मदद की मांग करते है। बौलिया के पास के दुकानदारों ने बताया कि मात्र आधे घण्टे रुकने के बाद यह व्यक्ति कैंट की तरफ चला गया। 

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *