AMU: प्रो.गुलरेज ने संभाला वीसी का चार्ज, तारिक मंसूर ने नौ महीने पहले बनाया था पीवीसी, एएमयू में ही की पढ़ाई

[ad_1]

AMU PVC Prof. Mohammad Gulrez takes over as VC from Tariq Mansoor

एएमयू कार्यवाहक वीसी प्रो. मोहम्मद गुलरेज
– फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

एएमयू के पीवीसी प्रो. मोहम्मद गुलरेज ने तारिक मंसूर से कुलपति का पदभार ग्रहण कर लिया। तारिक मंसूर ने एमएलसी बनने के बाद कुलपति के पद से त्यागपत्र दे दिया था। प्रो. मोहम्मद गुलरेज ने एएमयू से ही पढ़ाई की और अब वह यहीं की बागडोर संभालेंगे। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से एम.फिल और पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है।

एएमयू रजिस्ट्रार मोहम्मद इमरान ने बताया कि एएमयू के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर के इस्तीफे के परिणामस्वरूप, प्रो-वाइस चांसलर प्रोफेसर मोहम्मद गुलरेज नए वाइस चांसलर के कार्यभार संभालने तक वाइस चांसलर के कर्तव्यों का निर्वाहन करेंगे। नौ महीने पहले जून 2022 में  प्रो. तारिक मंसूर ने अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन संकाय, और प्रोफेसर, पश्चिम एशियाई अध्ययन विभाग के डीन प्रो. मोहम्मद गुलरेज को पीवीसी बनाया था।

36 साल का है अनुभव

एएमयू के नए कार्यवाहक कुलपति प्रो. मोहम्मद गुलरेज को 36 साल का शिक्षण और अनुसंधान का अनुभव है। अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन संकाय के पूर्व डीन, पूर्व डीन स्टूडेंट्स‘ वेलफेयर, पश्चिम एशियाई और उत्तरी अफ्रीकी अध्ययन विभाग के पूर्व अध्यक्ष, और सतत प्रौढ़ शिक्षा और विस्तार केंद्र के निदेशक, प्रोफेसर मोहम्मद गुलरेज संघर्ष समाधान और शांति अध्ययन कार्यक्रम के समन्वयक भी हैं और वृहद प्रशासनिक अनुभव भी रखते हैं।

अपने 36 साल के शिक्षण और अनुसंधान अनुभव के अलावा, प्रोफेसर गुलरेज ने सेंटर फॉर साउथ अफ्रीकन एंड ब्राजीलियन स्टडीज (अगस्त 2015) के निदेशक के रूप में भी काम किया, जिसकी स्थापना उन्होंने नवंबर 2011 में की थी। इससे पूर्व (जनवरी 1999 से जनवरी 2004 तक), उन्होंने रवांडा, अफ्रीका के राष्ट्रीय विश्वविद्यालय में राजनीतिक और प्रशासनिक विज्ञान विभाग में विजिटिंग फैकल्टी के रूप में कार्य किया और कार्यकारी परिषद, एएमयू के सदस्यय एएमयू मुर्शिदाबाद केंद्र के विशेष कार्य अधिकारीय स्कूल निदेशालय के संस्थापक निदेशक और आवासीय हॉल के प्रोवोस्ट रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *