वाराणसी में भीषण हादसा: बेकाबू कार की चपेट में आने दो बच्चों समेत तीन की मौत, एक घायल, रिंग रोड पर हादसा

[ad_1]

घटनास्थल पर जुटी भीड़ और पुलिस

घटनास्थल पर जुटी भीड़ और पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र में रविवार दोपहर रफ्तार का कहर नजर आया। रिंग रोड हृदयपुर के पास सड़क किनारे खड़े होकर सवारी का इंतजार कर रहे दंपती समेत चार लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में तीन (महिला और दो बच्चे) लोगों की मौत हो गई। वहीं चौथे की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों के कब्जे में लिया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, सारनाथ थाना क्षेत्र निवासी विशाल राजभर (56) अपनी पत्नी और दो नातीन के साथ बेटी के घर आयोजित मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए निकले थे।

रिंग रोड हृदयपुर के पास सड़क किनारे खड़े होकर ऑटो का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान संदहा की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने विशाल राजभर और उनके परिवार को कुचल दिया। कार अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर ही विशाल की पत्नी और दोनों बच्चों की मौत हो गई। घटनास्थल का मंजर बेहद भयावह हो गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *