[ad_1]

निखिल चेतना केंद्रम की ओर से हुई प्रेस वार्ता
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगत कल्याण की कामना के लिए कार्तिक मास में पहली बार एक करोड़ पार्थिव शिवलिंगार्चन होगा और वाराणसी के लोग इसके साक्षी होंगे। विजयानंदनाधा गुरु सेवा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट (तेलंगाना) के बैनर तले यह महानुष्ठान होगा। 19 से 27 नवंबर तक कोटि पार्थिव शिवलिंगार्चन का आयोजन शिवाला घाट स्थित चेतसिंह किला में होगा। इसमें दक्षिण भारत से लाखों श्रद्धालु वाराणसी आएंगे।
इस आयोजन को विश्व रिकॉर्ड में शामिल करने की तैयारी है। गुरुवार को मैदागिन स्थित पराड़कर भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में निखिल चेतना केंद्रम के गुरु अनिल कुमार जोशी ने कहा कि इस महोत्सव में देशभर के वैदिक विद्वान शामिल होंगे। बताया इस वैदिक महाकुंभ में कांची पीठ के शंकरायाचार्य जगतगुरु विजयेंद्र सरस्वती स्वामी, श्रृंगेरी शंकराचार्य जगदगुरु विधुशेखर भारती, नासिक कपिलधारा आश्रम के कल्किराम और अन्य पीठाधीश्वर भाग लेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी गई है।
पहली बार काशी में सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंगार्चन
काशी में हर साल सवा लाख पार्थिव शिवलिंगार्चन होता है। लेकिन, पहली बार काशी में सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंगार्चन होने जा रहा है। पार्थिव शिवलिंगार्चन के दौरान विविध अनुष्ठान और कार्यक्रम भी होंगे।
[ad_2]
Source link