UP : सपा नेता की अभद्र टिप्पणी से नाराज डॉ. ऋचा सिंह ने सीएम योगी और डीजीपी को भेजा पत्र, एफआईआर कराने की मांग

[ad_1]

Angered by SP leader's indecent remarks, Dr. Richa Singh sent letter to CM Yogi and DGP, demanding FIR

डॉ. ऋचा सिंह, पूर्व सपा नेत्री।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


सपा नेता की बद्जुबानी से नाराज इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और पूर्व सपा नेत्री ऋचा सिंह ने डीजीपी और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। ऋचा सिंह ने कहा कि सपा नेता ने यह टिप्पणी पार्टी के इशारे पर की है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी बराबर के जिम्मेदार हैं। साथ ही ऋचा सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी अखिलेश यादव पर निशाना साधा।

समाजवादी पार्टी से निष्कासित डॉ. ऋचा सिंह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर बड़ा हमला किया है। साथ ही ऋचा सिंह ने ट्वीट में यूपी पुलिस को टैग करके सपा के सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर मनीष जगन अग्रवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ऋचा सिंह ने कहा है कि मनीष के द्वारा की अमर्यादित टिप्पणी में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश भी बराबर के जिम्मेदार है। उसने पार्टी के ईशारे पर ही इस तरह की अभद्र और घिनौनी टिप्पणी उनके खिलाफ की है। बता दें कि मनीष जगन अग्रवाल ने ऋचा सिंह पर आपत्तिजनक और अशोभनीय टिप्पणी करते हुए उनके लिए विश्वविद्यालय की डॉगी, वैशाली की नगरवधु जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था।

सपा के सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर मनीष जगन अग्रवाल ने ऋचा सिंह के खिलाफ कई ट्वीट कर अभद्र टिप्पणियां की थीं। उन्होंने ऋचा के लिए वैशाली की नगरवधू जैसे अपमानजनक शब्द लिखे हैं। अग्रवाल ने लिखा कि ऐसी नगरवधुओं को गांव गिराव में चुलहट कहा जाता है। मनीष जगन ने अपने ट्वीट में ऋचा को घिनही – गंधइली और खजही डॉगी बताया। दरअसल ऋचा सिंह की एक पोस्ट के जवाब में मनीष जगन अग्रवाल ने कई ट्वीट किए हैं। ऋचा सिंह ने इससे पहले मनीष जगन अग्रवाल को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *