[ad_1]

सीए श्वेताभ तिवारी (फाइल फोटो)
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीए श्वेताभ तिवारी को धमकियां मिल रही थीं। जिसे लेकर वो बहुत परेशान थे। उनकी पत्नी ने पूछताछ की तो उन्होंने किसी क्लाइंट की वजह से परेशानी होने की बात कहकर टाल दिया था। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। सीए श्वेताभ तिवारी अपनी पत्नी शालिनी, बेटे सार्थक के साथ साईं गार्डन में रहते थे जबकि बड़ा बेटा अजमेर में रहकर पढ़ाई कर रहा है।
शालिनी तिवारी ने मझोला थाने को दी तहरीर में कहा है कि जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पति पिछले कुछ समय से परेशान थे। कई बार उनसे परेशानी की वजह जानने की कोशिश की लेकिन उन्होंने हर बार टाल दिया। कोई क्लाइंट उन्हें परेशान कर रहा था। उन्हें धमकियां भी मिल रही थीं। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। पत्नी ने बताया कि उनके पति किसी क्लाइंट की वजह से परेशान थे।
[ad_2]
Source link