सनसनीखेज: गजैराला में पत्नी को साथ बिठाकर कार गंगा में समा दी, पहले पिता-बहन और मां को की थी मारने की कोशिश

[ad_1]

Car dropped in Ganges with wife sitting in Gajairala, police rescue started

गंगा में युवक और उसकी पत्नी की तलाश करते गोताखोर
– फोटो : संवाद

विस्तार


गजरौला में सनसनीखेज घटना सामने आई है। शादी में मिली वैगनआर कार में पत्नी नाजिया को लेकर सीकरी खादर निवासी 22 वर्षीय युवक शाने आलम गंगा में कूद गया। पांच महीने पहले उसकी कसेरुआ निवासी नाजिया से शादी हुई थी। पुलिस के मुताबिक शाने आलम को अपने पिता साबिर से रुपयों को लेकर विवाद हुआ था। जिसके चलते वह पत्नी को कार में बैठा कर घर से निकल गया।

पहले उसने कार से अपने पिता, बहन और मां को टक्कर मारी। गंभीर रूप से घायल पिता मेरठ में भर्ती है। रास्ते में ई-रिक्शा चालक को भी टक्कर मार दी। युवक द्वारा पत्नी के संग गंगा में कूदने की सूचना पर कई गांवों के ग्रामीण एकत्र हो गए। फ्लड पीएसी को मौके पर बुला लिया गया। काफी तलाश करने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *