Uttarakhand: मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदीयमान प्रोत्साहन योजना होगी शुरू, 14 से 23 वर्ष के खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ

[ad_1]

Sports incentive amount 14 to 23 year old players will get Mukhyamantri Khiladi Udiyaman Protsahan Yojana

खेल मंत्री रेखा आर्य
– फोटो : amar ujala

विस्तार


प्रदेश में राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदीयमान प्रोत्साहन योजना शुरू होने जा रही है। इसके तहत 14 से 23 वर्ष तक के खिलाड़ियों को प्रतिमाह दो हजार रुपये खेल छात्रवृत्ति प्रोत्साहन राशि के रूप में दी जाएगी।

योजना के तहत हर जिले से सौ-सौ बालक-बालिकाओं का चयन किया जाएगा। इसके तहत प्रदेशभर में कुल 2600 खिलाड़ी चयनित होंगे। इसके अलावा राज्य में खिलाड़ियों के लिए हिमालय पुत्र रत्न अवार्ड शुरू किया जाएगा। इसके तहत हर साल छह खिलाड़ियों को एक लाख रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।

बुधवार को यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त की तैयारियों को लेकर खेल विभाग के विभागीय अधिकारियों के साथ खेल मंत्री रेखा आर्य ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि इस दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी योजना का शुभारंभ करेंगे। इस राशि के जरिए खिलाड़ी अपने खेल संसाधनों की पूर्ति कर सकेंगे।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *