[ad_1]

पिता की गोद में बैठे लव और कुश (फाइल फोटो)
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी में जालौन जिले के कदौरा में मेला-प्रदर्शनी से घर लौटने पर ढाई वर्षीय जुड़वा भाइयों की हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी के डॉक्टर विनोद कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया कोल्ड स्ट्रोक (ठंड लगना) से मौत होने की बात सामने आई है।
बच्चों की जिद पर मेले में पिता ने दोनों को आइसक्रीम खिलाई थी। कस्बा के मोहल्ला बम्हौरी निवासी रामबाबू अहमदाबाद में परिजनों सहित मजदूरी करके जीवनयापन करता है। कुछ दिनों पूर्व रामबाबू अहमदाबाद से पत्नी मधु, बच्चों लव और कुश के साथ मकर संक्रांति का त्योहार मनाने के लिए गांव आया था। बुधवार की शाम को वह परिवार के साथ कस्बे में मेला-प्रदर्शनी देखने गया था। प्रदर्शनी में उसने पत्नी और बच्चों के साथ खरीदारी की। बच्चों की जिद पर उन्हें आइसक्रीम खिलाई और घर लौट आया।
[ad_2]
Source link