[ad_1]

Prayagraj News : माघ मेले में बने त्रिवेणी अस्पताल में महिला ने बच्ची को दिया जन्म।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
माघ मेले में गंगा-यमुना के संगम पर बने त्रिवेणी हास्पिटल में बृहस्पतिवार को महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। माघ मेले के हास्पिटल में यह पहली डिलीवरी हुई है। सकुशल प्रसव होने पर जिलाधिकारी ने डिलीवरी संपन्न कराने वाली डॉक्टर और उनकी पूरी टीम को बधाई दी है।
मध्य प्रदेश में सीधी जिले की रहने वाली महिला माघ मेले में दुकान लगाकर अपने परिवार का जीवन यापन करती है। दो दिन पहले उसे प्रसव पीड़ा होने पर माघ मेले में बने त्रिवेणी हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार को महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। त्रिवेणी अस्पताल की अधीक्षक डॉ. अंकिता और उनके सपोर्ट स्टाफ ने सकुशल प्रसव कराया। बच्ची का वजन तीन किलो है।
जच्चा एवं बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ है महिला को मेला क्षेत्र में स्थित त्रिवेणी हॉस्पिटल में डॉक्टर अंकिता एवं उनकी टीम के पर्यवेक्षण में रखा गया है। डॉ. अंकिता ने बताया कि बच्चे को ओरल पोलियो वैक्सीन, हेपेटाइटिस बी, बीसीजी वैक्सीन भी लगा दी गई है। टीकाकरण कार्ड उसके परिवार को सौंप दिया गया है।
[ad_2]
Source link