[ad_1]

एसएसपी बेनाम तोश
– फोटो : संवाद
विस्तार
जम्मू के साथ लगते जिला सांबा के रामगढ़ के राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें एसएसपी सांबा बेनाम तोश मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। वहीं, अतिरिक्त एसएसपी सुरेंद्र चौधरी विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे।
कार्यक्रम के दौरान एसएसपी बेनाम तोश ने विद्यार्थियों को नार्को आतंकवाद और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में भी बताया। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि किशोर उम्र में उन्हें अपना ध्यान अपने भविष्य को आकार देने में लगाना चाहिए। ये ही वो समय में है जब विद्यार्थी अपने को बेहतर कल के लिए तैयार कर सकते हैं और खुद को जिम्मेदार नागरिक बनाकर अपने परिवार, स्कूल और देश का नाम रोशन कर सकते हैं।
[ad_2]
Source link