साथ जी नहीं…मर तो सकते हैं: कमरे में प्रेमी युगल ने लगाया फंदा, शादी न हो पाने से निराश थे दोनों, पढ़ें मामला

[ad_1]

Frustrated with not being able to get married, the loving couple committed suicide Farrukhabad

इसी मकान में लगाई है फांसी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


फर्रुखाबाद जिले में जाति बंधन के कारण परिजनों के शादी के लिए राजी न होने पर प्रेमी युगल ने फंदा लगा लिया। किशोरी के पिता ने युवक के खिलाफ बुधवार सुबह बेटी को ले जाने की तहरीर पुलिस को दी थी। रात तीन बजे किशोरी और युवक के शव फंदे पर लटके मिले।

थाना क्षेत्र के गांव भरतामऊ के मजरा नगला रामपुर निवासी अहिबरन बाथम पत्नी रामादेवी व पांच बेटों के साथ राजस्थान में भट्ठे पर काम करते हैं। उनका 18 वर्षीय बेटा सुरजीत गांव के मकान में अकेला रहकर मजदूरी करता था। उसका 17 वर्षीय किशोरी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

अलग-अलग जाति होने के कारण परिजन शादी के लिए राजी नहीं हो रहे थे। बुधवार सुबह किशोरी के पिता ने थाने में सुरजीत के खिलाफ तहरीर दी कि वह पुत्री को अपने साथ लेकर चला गया है। किशोरी के परिजन दोनों की खोजबीन करते रहे। देर रात तक दोनों का पता नहीं चला।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *