[ad_1]

Prayagraj News : उमेश पाल के घर पहुंचकर उनकी मां को ढांढस बंधाते पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजूपाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की दिन दहाड़े हुई हत्या के बाद रविवार को पूर्व मंत्री और शहर पश्चिमी के विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह ने उमेश पाल के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की और ढाढ़स बंधाया। कहा कि योगी सरकार उमेश पाल के प परिवार के साथ खड़ी है। पुलिस की तरफ से कठोर कार्रवाई की जाएगी, जो भी अपराधी है, उसे बख्शा नहीं जाएगाञ। सीएम योगी ने कहा है कि सरकार माफिया और उनके साम्राज्य को मिट्टी में मिलाने का काम करेगी।
सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा माफिया अतीक अहमद का खेल खत्म होने वाला है। जिस तरह दीया बुझने से पहले फड़फड़ाता है, उसी तरह अतीक ने इस तरह की अपराधिक वारदात को अंजाम दिया है। कहा कि प्रयागराज का हर व्यक्ति जानता है कि अतीक अहमद जैसे माफियाओं को किसने बढ़ावा और सियासी संरक्षण दिया। विपक्षी पार्टियों ने माफिया अपराधियों को जिस तरह बढ़ावा दिया था, यह घटना उसी का नतीजा है।
[ad_2]
Source link