Aligarh News: एक मंडप में 136 जोड़ों की हुई शादी और 14 के हुए निकाह, चार मार्च को फिर होंगे सामूहिक विवाह

[ad_1]

सामूहिक विवाह में शादी के बाद नव दम्पति

सामूहिक विवाह में शादी के बाद नव दम्पति
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के विनायक गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हिन्दू समुदाय के 136 जोड़ों का विवाह एवं मुस्लिम समुदाय के 14 जोड़ों का निकाह कराया गया।

अलीगढ़ में सामूहिक विवाह कार्यक्रम

प्रभारी सीडीओ भाल चंद त्रिपाठी ने कहा कि पहले जिन परिवारों में बच्चियां पैदा होती थीं, तो उनके परिवार को बच्ची की शादी की चिन्ता सताती थी। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा उनके बेटियों के हाथ पीले करने के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना लागू की गयी। प्रदेश के सभी जनपदों में इस योजना के माध्यम से पूर्ण सम्मान के साथ बिना किसी भेदभाव के शादियां करायी जा रही हैं। 

जिला विकास अधिकारी भरत कुमार मिश्रा ने कहा कि जो गरीब परिवार अपने बेटे-बेटियों की शादी धूमधाम से नहीं कर पाते हैं, उप्र सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पात्र परिवारों को चिन्हित कर लाभान्वित किया जा रहा है। सरकार की मंशा है कि किसी भी गरीब परिवार को बेटी की शादी के लिए उसे कर्ज न लेना पड़े। संध्या रानी बघेल एडीडीओ एसके ने नवयुगल को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सभी नवयुगल अच्छे से अपना जीवन व्यतीत करें।

जिला समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी ने बताया कि 4 मार्च को एक बार फिर सामूहिक विवाह आयोजन का कार्यक्रम किया जाएगा। पात्र एवं इच्छुक व्यक्ति जिला पंचायत, नगर निगम, ब्लॉक में अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इस अवसर पर सहायक निदेशक सूचना सन्दीप कुमार समेत खण्ड विकास अधिकारी, एडीओ समाज कल्याण आदि उपस्थित थे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *