सोशल मीडिया की ‘डर्टी स्टोरी’: FB पर अनजान लड़की की आई वीडियो कॉल, फोन उठाते ही उतारने लगी कपड़े

[ad_1]

अगर आप भी फेसबुक समेत दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनजान लोगों से दोस्ती करते हैं तो जरा सावधान हो जाएं। कहीं ऐसा न हो कि कोई शातिर आपको निशाना बनाकर आपसे वसूली कर ले। जी हां, भजनपुरा निवासी 25 वर्षीय एक युवक के साथ ऐसा ही हुआ। पीड़ित को बार-बार एक लड़की के नाम से फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई। बार-बार रिक्वेस्ट रिजेक्ट करने के बाद आखिर युवक ने रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट कर लिया। कुछ ही देर बाद युवक के पास उसी लड़की का वीडियो कॉल आ गया। युवती वीडियो कॉल पर अश्लील हरकतें करने लगी।

पीड़ित ने डरकर फोन काट दिया, लेकिन तब तक आरोपियों ने कॉल की वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली थी। इसके बाद पीड़ित से वसूली चालू हुई। यहां तक दिल्ली पुलिस का इंस्पेक्टर बनकर भी उसे डराया गया। पीड़ित ने पहले तो एक लाख रुपये दे दिए, लेकिन बाद में उसने शिकायत करना ही ठीक समझा। स्पेशल सेल की साइबर क्राइम यूनिट ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार के साथ भजनपुरा इलाके में रहता है। वह एक एमएनसी में नौकरी करता है। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि 15 अक्तूबर को उसके पास किसी पूजा शर्मा नामक युवती का फ्रेंड रिक्वेट आया था। अनजान होने की वजह से उसने रिक्वेट को रिजेक्ट कर दिया। इसके कुछ ही देर बाद दोबारा रिक्वेस्ट आया। यह सिलसिला चलता रहा। आखिर पीड़ित ने रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसने पूजा नामक युवती को मैसेज किया कि वह उसे नहीं जानता है, वह कौन है। इसके कुछ ही देर बाद दूसरी ओर से वीडियो कॉल आ गई।

पीड़ित को लगा कि शायद बताने के लिए युवती ने कॉल किया है। जैसे ही युवक ने वीडियो कॉल को उठाया तो दूसरी ओर मौजूद लड़की ने अपने कपड़े उतार दिए। डर की वजह से पीड़ित ने कॉल काट दिया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। आरोपियों ने इसी दौरान कॉल को रिकॉर्ड कर लिया। बाद में कुछ ही देर बाद उस कॉल की रिकॉर्डिंग पीड़ित को भेज दी गई। इसके बाद उससे रुपयों की डिमांड होने लगी। पीड़ित ने लड़की को अपनी फेसबुक पर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद एक शख्स ने खुद को दिल्ली पुलिस का इंस्पेक्टर बताकर सोशल मीडिया पर उसकी वीडियो वायरल होने की बात की।

इसके बाद पीड़ित से एक लाख रुपये की डिमांड की गई। पीड़ित ने बताए गए खाते में रुपये भेज दिए। लेकिन इसके बाद भी वह पचास हजार रुपये और मांगने लग। युवक ने सारी बात परिजनों को बताई। परिजनों के कहने पर बाद में मामले की शिकायत पुलिस से की गई। अब स्पेशल सेल की साइबर क्राइम यूनिट ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *