स्वच्छ सर्वेक्षण 2023: 20 पायदान लुढ़ककर काशी पहुंची 41वें स्थान पर, प्रदेश में मिला चौथा स्थान; वजह जान लें

[ad_1]

Swachh Survekshan 2023 varanasi ranked 41st in country and fourth in state

प्रशस्ति पत्र दिखाते मेयर अशोक कुमार तिवारी, नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एनपी सिंह।
– फोटो : नगर निगम

विस्तार


देश स्तर पर हुए स्वच्छ सर्वेक्षण में काशी की रैंकिंग 20 पायदान पिछड़ गई है। 2023 में वाराणसी नगर निगम ने 41वीं रैंक हासिल की है। हालांकि प्रदेश में इनकी रैंकिंग चौथी है। बीते वर्ष 2022 में प्रदेश स्तर पर चौथी और देश स्तर पर 21 वीं रैंक मिली थी। गंगा बेस्ड टाउन सर्वेक्षण में वाराणसी को पहला स्थान मिला है। पिछले साल वाराणसी को दूसरी रैंक मिली थी।

नई दिल्ली में भारत मंडपम में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संबंधित अधिकारियों को पुरस्कृत किया। राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार पाने वालों में नगर विकास मंत्री एके शर्मा, नगरीय निकाय के निदेशक डॉ. नितिन बंसल, मेयर अशोक कुमार तिवारी, नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, निवर्तमान नगर आयुक्त शिपू गिरि शामिल रहे। स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग में 20 पायदान पीछे खिसकने पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। भले ही गार्बेज फ्री सिटी में थ्री स्टार की रेटिंग मिली है, लेकिन ओवरऑल प्रदर्शन बेहतर नहीं माना जाएगा।

पांच वजहों से पिछड़ी रैंकिंग

  • घर घर से कूड़ा उठान ठीक नहीं हुआ
  • गीला और सूखा कूड़ा नहीं हो रहा अलग
  • जलभराव से निबटने की बेहतर व्यवस्था नहीं
  • एसटीपी की क्षमता से अधिक निकल रहा सीवर
  • सफाई का ठेका लेने वालों ने लापरवाही की

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *