Aligarh: बहन के पास रहने वाले डाटा ऑपरेटर की गला दबाकर हत्या, हिंडन में फेंका शव, अलीगढ़ का रहने वाला था मृतक

[ad_1]

Data operator living near sister strangled to death

मिला युवक का शव
– फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार


नोएडा के नगला चरणदास में बहन के पास रहने वाले डाटा ऑपरेटर विपिन (24) की गला दबाकर हत्याकर शव हिंडन में फेंक दिया गया। ईकोटेक-3 थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। विपिन के जेब से मिले कंपनी के कार्ड से उसकी पहचान हुई। सूचना पर पहुंचे परिजन ने हत्या का आरोप लगा पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

अलीगढ़ निवासी कौशिंद्र ने बताया कि उनका भाई विपिन नोएडा की कंपनी में डाटा ऑपरेटर था। विपिन अपनी बहन के पास रहता था। तीन दिन से उसके भाई से संपर्क नहीं हुआ था। हालांकि इससे पहले पुलिस में भर्ती के लिए फॉर्म आदि जमा करने को लेकर उसके भाई की विपिन से बात हुई थी। उस दौरान विपिन ने मोबाइल नंबर पोर्ट कराने व नंबर स्विच ऑफ होने की जानकारी दी थी। इसके चलते परिजन ने अधिक चिंता नहीं की।

12 जनवरी को विपिन का शव ककराला पुलिस के पास ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में हिंडन के किनारे मिला। विपिन के गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ था और चेहरे पर खरोंच के निशान थे। परिजन ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगा पुलिस को शिकायत दी। कौशिंद्र का कहना है कि किसी साजिश के तहत विपिन की हत्या की गई है। ईकोटेक-3 थाना प्रभारी सरिता सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा और तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *