हाईकोर्ट : ज्ञानवापी भूमि विवाद मामले में सुनवाई शुरू, मुख्य न्यायधीश की एकल पीठ कर रही सुनवाई

[ad_1]

Hearing begins in Gyanvapi land dispute case, single bench of Chief Justice is conducting the hearing

इलाहाबाद हाईकोर्ट
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी मस्जिद विवाद मामले की सुनवाई सोमवार को हाईकोर्ट में शुरू हो गई है। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश प्रीतिंकर दिवाकर की एकल पीठ सुनवाई कर रही है। वाराणसी की अदालत में दायर सिविल वाद की पोषणीयता को लेकर सुनवाई हो रही है। 

इससे पूर्व इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया की अदालत में चल रही थी। मामले की सुनवाई 25 जुलाई को पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित कर लिया गया था। 28 अगस्त की तारीख फैसला सुनाने के लिए नियत की गई थी, लेकिन सोमवार की वाद सूची में मामला अग्रिम सुनवाई के लिए मुख्य न्यायधीश की अदालत में सूचीबद्ध हुआ।

वाराणसी की अदालत में लंबित मूल वाद में उस जगह पर मंदिर बहाल करने की मांग की गई है, जहां वर्तमान में ज्ञानवापी मस्जिद मौजूद है। इस याचिका में ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वेक्षण कराने के निचली अदालत के निर्देश को भी चुनौती दी गई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *