Ayodhya: महंत राजूदास ने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी के लिए मांगी माफी, केस दर्ज करने की मांग पर आए बैकफुट पर

[ad_1]

Mahant Rajudas apologies for his comment on women.

हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास ने वीडियो जारी कर महिलाओं पर पूर्व में की गई अशोभनीय टिप्पणी के लिए माफी मांगी है। हालांकि रविवार को जारी एक अन्य वीडियो में राजूदास ने पूर्व के वीडियो को एडिट किया हुआ बताया है। वहीं सपा नेताओं का कहना है कि जब वह वीडियो को एडिट किया बता रहे हैं तो माफी मांगने की क्या जरूरत थी। कहा कि उन्हें अब कार्रवाई का डर सता रहा है।

सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या पर जूता फेंकने के मामले में हनुमानगढ़ी के राजूदास का एक बयान आया था, जिसमें उन्होंने भविष्य में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जूते से पीटे जाने की बात कही थी। इसके विरोध में सपा नेता व सपा समर्थित उतर आए थे। पूर्व मंत्री तेज नारायन पांडेय पवन ने भी एक बयान जारी कर उन्हें बीमारी से ग्रसित बताया था।

 

ये भी पढ़ें – आग का शोर सुनते ही नंगे पांव बदहवास भागे, महिला ने बयां की भयावह आपबीती, ईश्वर की कृपा…

ये भी पढ़ें – मुझे माफ कर दो….मैं तुम्हारी मां को नहीं बचा पाया, घर आते ही बेटी से पिता ने कहे ये शब्द

सपाइयों ने एसएसपी से शिकायत कर केस दर्ज करने की मांग की थी। इसके बाद एक अन्य वीडियो में राजूदास ने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की तो विरोध में सपा महिला सभा ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर राजूदास के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की।

इधर, रविवार को राजूदास बैकफुट पर आ गए। उन्होंने नये वीडियो में मां-बहनों से माफी मांगी और विवादित वीडियो को एडिट किया हुआ बताया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म का अपमान किया जा रहा था।

पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

सिविल लाइन स्थित एक होटल में रविवार को सपा की महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरोज यादव व महानगर अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल ने प्रेसवार्ता कर पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि राजूदास पर कार्रवाई नहीं कर रही है। सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि एसएसपी राजकरन नैय्यर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है, साथ ही सोमवार सुबह मिलने का समय दिया है। उनसे मिलने के बाद अगली रणनीति तय की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *