हिमाचल विधानसभा: एक लाख युवाओं को रोजगार देने के मामले में गरमाया सदन, सीएम और नेता प्रतिपक्ष आमने-सामने

[ad_1]

Himachal Assembly: House heated up, CM and leader of opposition face to face over the issue of providing emplo

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बजट भाषण पर चर्चा के दौरान मंगलवार को सदन खूब गरमाया। विधानसभा के बजट सत्र के छठे दिन भाजपा विधायक त्रिलोक जम्वाल ने दन में आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने युवाओं को एक लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया, लेकिन आज बेरोजगार सड़कों पर हैं। इस पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस का जो घोषणापत्र है, उसमें एक लाख युवाओं को रोजगार के अवसर दिए जाने की बात कही गई है।

भाजपा विधायकों की ओर से झूठ बोला जा रहा है।इस पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी की बात कही है। यह भी कहा गया कि पहली कैबिनेट में इसे पास कर दिया जाएगा। चिल्ला-चिल्लाकर कहा गया और दीवारों पर लिखा गया। मुख्यमंत्री जी, आप यह कह सकते हैं – मेरे से यह नहीं पूछा गया, मैं बाद में आया हूं।

जयराम ने सदन में युवाओं के रोजगार से संबंधी एक पृष्ठ दिखाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष एकदम गुस्से में आ जाते हैं। झट से खड़े हो जाते हैं। जैसे स्प्रिंग लगा हो। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष कागजों को सदन में रखकर रिकाॅर्ड में लाएं। जिसने ये झूठे कागज भेजे हैं व वीडियो भेजा है, उस पर भी करवाई हो सकती है। उन्होंने कहा कि ये कागज सदन में रखें। इस मामले की जांच होगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *