Bihar: तेजस्वी यादव की यात्रा पर BJP का तंज; ‘डरे हुए लोग जन विश्वास यात्रा निकाल रहे, जनता इन्हें नकार चुकी’

[ad_1]

Bihar: BJP taunt on Tejashwi Yadav Yatra; Feared people are taking out Jan Vishwas Yatra, public rejected them

भाजपा ने राजद की जन विश्वास यात्रा पर तंज किया है
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा को लेकर बीजेपी का तंज कसा है। भाजपा नेता और पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रभु श्री राम और माता सीता का आशीर्वाद नहीं लिया है, इसलिए मंच टूट गया। बिहार के लोगों ने जन विश्वास पीएम मोदी को दिया है और किसी को नहीं। इनके साथ अब तो प्रभु श्री राम और माता जानकी का भी विश्वास नहीं है। पीएम मोदी के साथ जनता और प्रभु श्री राम का विश्वास है।

 

दरअसल, मुजफरपुर में राजद की आयोजित मंगलवार को जन विश्वास यात्रा को लेकर के भाजपा ने तंज कसा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार में पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि राजद के लोगों की भीड़ को जुटाकर भीड़ दिखाई गई, आम आदमी तो इनके साथ दिखाई भी नहीं दिए हैं। नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव बड़ी बनावटी बात कहकर निकल गए।

भाजपा नेता ने कहा कि यह लोग खासकर राजद वाले तो अपना विश्वास कब का खो चुके हैं। अब जनता के बीच विश्वास यात्रा को लेकर जा रहे हैं। जनता उन्हें कब का अस्वीकार कर चुकी है। आने वाले लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में भी इनको यहां से निकाल बाहर करने का काम करेगी।

 

पूर्व मंत्री ने कहा कि बिहार में अगर जन विश्वास किसी के साथ है तो वह सिर्फ पीएम मोदी के साथ ही है। वह विश्वास बड़ा ही मजबूत और अडिग है, इसको कोई भी डिगा नहीं सकता है। यही कारण है कि यह लोग डरे हुए हैं और जन विश्वास यात्रा को निकाल रहे हैं, जिसको जनता पूरी तरह से नकार दिया है। सभी यात्रा में यही हाल होने जा रहा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *