[ad_1]

रस्सी के सहारे पहाड़ी से नीचे उतारी बोलेरो कैंपर
– फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में तीन सप्ताह पहले हुई भारी बारिश व ब्यास नदी में आई बाढ़ के बाद हालात अभी सामान्य नहीं हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें बंद पड़ी हैं। गांवों में लोग स्वयं ही सड़कें ठीक करने के साथ अपनी गाड़ियां जान जोखिम में डालकर सड़क के पार पहुंचा रहे हैं। गड़सा घाटी के तहत आने वाली गड़सा-शियाह सड़क पंधारा नामक जगह पर भूस्खलन के चलते बंद है। सड़क बंद होने के कारण दूसरी तरफ बोलेरो कैंपर गाड़ी भी फंसी थी। इस कैंपर को गांव के लोगों की ओर से जान जोखिम में डालकर पहाड़ी से नीचे उतारा गया। कैंपर में रस्सी लगाई थी, लेकिन खतरा अधिक था।
अगर थोडी सी चूक हो जाती तो हादसा भी हो सकता था। लेकिन ग्रामीणों की ओर से सफलतापूर्वक पहाड़ी से 100 मीटर नीचे कैंपर को उतारा गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक इन दिनों फल व सब्जियों का सीजन चला हुआ है। बोलेरो कैंपर सड़क के दूसरी तरफ पहुंचने से कम से कम यहां से उनके उत्पाद मंडियों तक पहुंच सकते हैं। बोलेरो कैंपर को पहाड़ी से नीचे उतारने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस संबंध में उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग का कहना है कि लोक निर्माण विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में बंद पड़ी सड़कों को बहाल करने के लिए कहा गया है।
[ad_2]
Source link