Shimla News: द्विपक्षीय मुद्दों को लेकर सीएम सुखविंद्र सुक्खू और भगवंत मान के बीच अमृतसर में हुई बैठक

[ad_1]

Meeting held in Amritsar between CM Sukhvindra Sukhu and Bhagwant Mann regarding bilateral issues

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू और भगवंत मान के बीच बैठक।
– फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार सुबह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ द्विपक्षीय मुद्दों को लेकर अमृतसर में बैठक की। इस दौरान दोनों के बीच विकासात्मक कार्यों को लेकर चर्चा हुई। दोनों राज्यों के उच्च अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री सुक्खू उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। वे इस बैठक में हिमाचल से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाएंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू इस बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह के समक्ष हिमाचल पर आई आपदा और इससे हुई तबाही का मामला व राज्य को विशेष पैकेज देने की मांग फिर उठा सकते हैं। वह इससे भी केंद्रीय गृह मंत्री को अवगत करवा सकते हैं कि प्रदेश मानसून सत्र में भी सदन में प्रस्ताव पारित कर राज्य में राष्ट्रीय आपदा घोषित की जाए।

सीएम सुक्खू इस बैठक में पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर व लद्दाख के साथ सीमा विवाद के मसले उठा सकते हैं। चंडीगढ़ पर हिमाचल की हिस्सेदारी और बीबीएमबी में भी हिमाचल के शेयर की मांग फिर से उठा सकते हैं। उत्तर क्षेत्रीय परिषद की इस बैठक में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली, जम्मू व कश्मीर, लद्दाख और चंडीगढ़ के शामिल होंगे। इस बैठक का आयोजन पंजाब सरकार के सहयोग से गृह मंत्रालय के तहत अंतर राज्य परिषद सचिवालय की ओर से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ राज्य के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना भी इस बैठक में शामिल होने अमृतसर जा रहे हैं। वह अब 27 सितंबर को वापस शिमला लौटेंगे।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *