Bihar News: नालंदा यूनिवर्सिटी पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़; विद्यार्थियों से मिले, दिया संसद का निमंत्रण

[ad_1]

अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में शुक्रवार को भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ नालंदा यूनिवर्सिटी पहुंचे। वायु सेना के हेलीकॉप्टर से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी पत्नी सुदेश धनखड़ के साथ नालंदा यूनिवर्सिटी पहुंचे। जहां उन्हें जिला प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने यूनिवर्सिटी कैंपस में पौधारोपण किया। इस मौके पर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर अभय कुमार सिंह भी मौजूद रहे।



आधा घंटा पहले पहुंचे उपराष्ट्रपति धनखड़

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करीब तीन घंटे तक यूनिवर्सिटी कैंपस में मौजूद रहे। उपराष्ट्रपति तय समय दो बजकर 20 मिनट से करीब आधा घंटा पहले विश्वविद्यालय पहुंचे। जहां विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, यूनिवर्सिटी प्रशासन एवं जिला प्रशासन के द्वारा बुके देकर उनका स्वागत किया गया। यूनिवर्सिटी के कैंपस में अल्पाहार के बाद उपराष्ट्रपति सुषमा स्वराज ऑडिटोरियम पहुंचे। सुषमा स्वराज ऑडिटोरियम में मुख्य समारोह आयोजित किया गया। सबसे राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उसके बाद वाइस चांसलर ने मोमेंटो और शॉल देकर उप राष्ट्रपति का अभिवादन किया।


विद्यार्थियों के एक समूह को संसद का निमंत्रण

सबसे पहले वाइस चांसलर ने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और आचार्यों को संबोधित किया। उसके बाद उपराष्ट्रपति ने कई मुद्दों पर छात्र-छात्राओं के साथ विचार विमर्श किया। उपराष्ट्रपति ने संबोधन के बाद घोषणा कर कहा कि इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर से एक एमओयू साइन हुआ है। इससे अन्य संस्थान से समन्वय स्थापित कर विचार विमर्श किया जा सकेगा। इसके अलावा 50 छात्र-छात्राओं के एक समूह को संसद का निमंत्रण दिया गया है। जहां छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय मंडपम, संसद भवन समेत अन्य जगह का भ्रमण कराया जाएगा।


विश्वविद्यालय परिसर के अंदर-बाहर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम

उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर विश्वविद्यालय कैंपस और बाहरी क्षेत्रों में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था जिला प्रशासन के द्वारा की गई थी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। इस मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार, लेफ्टिनेंट जनरल पीएस मिन्हास, राजगीर नगर परिषद के अध्यक्ष जीरो देवी, पटना कमिश्नर कुमार रवि, आईजी राकेश राठी समेत वाइस प्रेसिडेंट के सेक्रेटरी मौजूद रहे।


[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *