[ad_1]
विस्तार
झाझा रेलवे स्टेशन के पास हावड़ा पटना वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से प्लास्टिक का बोतल चुन रहा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। रेल जीआरपी ने आननफानन में उस घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले गई लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान झाझा थाना क्षेत्र स्थित पुरानी बाजार निवासी शमशेर खान उर्फ लोथा के रूप में हुई है।
दूसरे ट्रैक पर से हवा में खींच लिया ट्रेन
मृतक के परिजनों का कहना है कि शमशेर झाझा रेलवे स्टेशन के पास प्रत्येक दिन खाली प्लास्टिक का बोतल चुनता था। मंगलवार की रात झाझा रेलवे स्टेशन के अप प्लेटफार्म के रेलवे लाईन किनारे दूसरे ट्रैक पर वह बोतल चुन रहा था। तभी तेज रफ्तार से आ रही वंदे भारत सुपर फास्ट ट्रेन की तीव्र गति की हवा ने उसे ट्रेन की ओर खींच लिया जिससे वह ट्रेन के चपेट में आने से घायल हो गया। इधर ट्रेन के गुजरने के बाद घायल अवस्था मे पटरी पर गिरे शमशेर को देख यात्रीगण हो हल्ला करने लगे। हल्ला-गुल्ला सुनकर स्टेशन पर तैनात जीआरपी एसआई मनोज कुमार और आरपीएफ के जवान उधर दौड़ पड़े।
अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
घटनास्थल पर [पहुँचने के बाद लोगों ने देखा कि शमशेर खून से लथपथ था। वहीं कुछ यात्रियों ने बताया कि ट्रेन की तीव्र गति में यह शख्स हवा में सूखे पत्ते की तरह उड़ते हुए ट्रेन से टकरा गया। फिर ट्रेन से टकराते ही वह दूर जा गिरा। घायल युवक को आननफानन में इलाज के लिये अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही घायल शमशेर खान की मौत हो गई। अस्पताल में चिकित्सक डॉ सदाब अहमद ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
[ad_2]
Source link