Badrinath Dham: कड़ाके की ठंड में बदरी विशाल के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, कैलाश विजयवर्गीय ने भी की पूजा

[ad_1]

Badrinath Dham: Kailash Vijayvargiya reached for darshan Lord Badri Vishal

बदरीनाथ धाम पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कैलाश विजयवर्गीय सोमवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। भगवान बदरीविशाल के दर्शन के बाद बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनका स्वागत किया और उन्हें भगवान बदरीनाथ का प्रसाद भेंट किया।

कड़ाके की ठंड में बदरीनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु

बदरीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं के जोश में कोई कमी नहीं आई है। बदरीनाथ धाम की यात्रा जोरों पर चल रही है। धाम में हर दिन आठ से 10 हजार तक यात्री पहुंच रहे हैं। अभी तक बदरीनाथ में 16.40 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

Dussehra 2023: उत्तराखंड में दशहरे की धूम, रिमोट का बटन दबाते ही धू-धू कर जल उठा रावण, तस्वीरें

बदरीनाथ धाम की इस सीजन की यात्रा अब अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है। 18 नवंबर को धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। यात्रा में मात्र 25 दिन शेष हैं। पिछले साल बदरीनाथ में यात्रियों की संख्या सर्वाधिक रही थी। धाम में 17.60 लाख से अधिक यात्रियों के पहुंचने पर पिछले सारे रिकार्ड ध्वस्त हो गए थे। अब इस साल भी यात्रा काफी अच्छी चल रही है। धाम में आने वाले यात्रियों की संख्या यदि ऐसे ही बनी रहती है तो इस साल नया रिकॉर्ड भी बन सकता है। धाम में बारिश और बर्फबारी होने पर तापमान माइनस में भी पहुंच रहा है। लेकिन यात्रियों में जोश और उत्साह बना हुआ है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *