Bihar News : अपराधी एटीएम काटकर ले उड़े सात लाख रुपये, पुलिस ने कहा बैंक की है लापरवाही

[ad_1]

Bihar Police failed to stop crime in Bhojpur.Criminals stolen Rs 7 lakh from ATM.

अपराधी दस मिनट तक आराम से एटीएम काटती रही।
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार


बिहार के आरा में अपराधियों ने गैस कटर से एटीएम काट कर 7 लाख ले उड़े। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वजह से भोजपुर पुलिस की किरकिरी भी हो रही है। हालांकि इस मामले पर एसपी का कहना है कि बैंक की लापरवाही से इस एटीएम में सिक्युरिटी अलार्म नहीं लगाईं गई, इस वजह से किसी को जानकारी नही हो सकी। मामला गड़हनी थाना क्षेत्र के बाजार में अगिआंव मोड़ के पास स्थित गोविंद मार्केट में लगे स्टेट बैंक के एटीएम मशीन की है।

लोगों ने उठाये पुलिस की कार्यशैली पर सवाल 

घटना शनिवार सुबह 3:45 बजे की बताई जा रही है। उस समय वारदात की भनक किसी को नहीं लगी। सुबह का उजाला होने पर स्थानीय लोगों ने देखा कि एटीएम का शटर उठा हुआ है। तब लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर गड़हनी थाना की थानाध्यक्ष प्रियंका गुप्ता और चरपोखरी के थानाध्यक्ष संजय सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर एटीएम का शटर खोला तो देखा कि एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर रुपया निकाला गया है। हालांकि लोगों का यह कहना है कि पुलिस सही तरीके से रात्रीगश्ती नहीं करती है, इसी का नतीजा है कि अपराधी आराम से  गैस कटर से एटीएम मशीन काटते रहे और पुलिस को पता नहीं चल पाया।

सीसीटीवी खराब किया फिर भी घटना हिडेन कैमरे में कैद

एटीएम में सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ था। लेकिन अपराधियों ने अंदर प्रवेश करते ही कैमरे पर स्प्रे मारकर उसे डैमेज कर दिया। लेकिन एटीएम मशीन में ऊपर एक हिडेन कैमरा भी लगा था जिसकी भनक अपराधियों को नहीं लगी। उस हिडेन कैमरे में सारा घटनाक्रम कैद हो गया। सीसीटीवी में दिख रहा है कि अपराधियों का यह कार्यक्रम लगभग 10 मिनट से भी ज्यादा चला लेकिन स्थानीय थाने की पुलिस को पता नहीं चल पाया। वीडियो में दिख रहा है कि तीन की संख्या में अपराधी सारे उपकरणों से लैश हैं और गैस कटर से आराम से एटीएम मशीन काट रहे हैं। सभी अपराधी नकाब लगाये हुए थे। साथ ही सबके हाथ में ग्लब्स भी थे।

एसपी ने बताया बैंक की लापरवाही  

घटना के संबंध में वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से एसपी प्रमोद कुमार यादव का कहना है कि सभी एटीएम में इमरजेंसी अलार्म सिस्टम होता है। यहां पर ग्रामीण इलाके में इनके सेफ्टी के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। यह आरबीआई के निर्देश के विपरित है। इस बारे में इंश्योरेंस कंपनी और उच्चाधिकार को लिखा जाएगा। एसपी प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध हो गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। 

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *