CM Yogi Varanasi Visit: सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविदास मंदिर में टेका मत्था, लंगर हॉल का भी किया निरीक्षण

[ad_1]

CM Yogi Adityanath paid obeisance at Ravidas temple on varanasi visit

वाराणसी में सीएम योगी आदित्यनाथ
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी दौरे के दूसरे दिन बुधवार को सीरगोवर्धन स्थित रविदास मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मत्था टेका एवं विधिवत दर्शन पूजन किया। उन्होंने मंदिर के महंत से भी बातचीत की और उनका कुशलक्षेम पूछा। 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर के लंगर हॉल का भी निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पित होने वाली मूर्ति सहित अन्य कार्यों का भी सीएम योगी ने अवलोकन किया। खराब मौसम व बारिश के बीच सीएम ने दो दिवसीय दौरे पर देर रात तक कई विकास कार्यों की जमीनी हकीकत भी देखी।  

इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सर्किट हाउस में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल भी मिला और वार्ता की। निरीक्षण के दौरान उत्तर प्रदेश के आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र  प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव समेत प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *