HP Politics: आश्रय शर्मा बोले- कोई भी पार्टी चुनाव लड़ने को बोलेगी तो तैयार

[ad_1]

lok sabha election 2024: Ashray Sharma said ready if any party asks to contest elections

दिवंगत पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


लोकसभा चुनाव की घोषणा और हिमाचल में राजनीतिक सरगर्मियों के बीच दिग्गज नेता रहे दिवंगत पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा ने किसी भी दल से चुनाव लड़ने का ऑफर मिलने पर तैयार होने की हामी भरी है। वह पूर्व में कांग्रेस के टिकट पर मंडी संसदीय सीट से चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन उन्हें भाजपा प्रत्याशी से हार का सामना करना पड़ा था वर्तमान में आश्रय के पिता अनिल शर्मा सदर हलके से भाजपा विधायक हैं, जबकि आश्रय दोनों प्रमुख दलों से दूरी बनाए हुए हैं।

दावा किया कि व्यक्तिगत तौर पर जनता के बीच संपर्क अभियान चलाए हुए हैं। मंडी से मौजूदा सांसद और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के चुनाव लड़ने से इन्कार के बीच उन्होंने किसी भी दल से ऑफर मिलने पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। खास बातचीत में आश्रय शर्मा ने कहा कि वैसे उन्होंने किसी भी दल से टिकट के लिए आवेदन नहीं किया गया है। वर्तमान स्थिति में यदि उन्हें कोई भी पार्टी चुनाव लड़ने के लिए कहती है तो वह तैयार हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *