यूपी के डिप्टी सीएम पर शिवपाल का निशाना: बोले- एक छोटा विभाग भी नहीं संभाल पा रहे, दूसरे का पूरा महकमा वेंटीलेटर पर

[ad_1]

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव।

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या पहुंचे सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा और प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग केवल धोखा देते हैं। काम कुछ भी नहीं करते। जनता को धोखा दे रहे हैं। ये लोग भगवान राम को धोखा दे रहे हैं।

शिवपाल ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को बड़बोला बताते हुए कहा कि जब लोकनिर्माण विभाग उनके पास था तो उसमें घोर भ्रष्टाचार हुआ। अब उन्हें छोटा विभाग दे दिया गया है वो भी नहीं संभल रहा है। अपना चुनाव भी हार चुके हैं।

ये भी पढ़ें – नवरात्र के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी ने शक्ति उपासना कर गायों को खिलाया गुड़, देखें तस्वीरें

ये भी पढ़ें – कोरिया से आए भिक्षुओं से सीएम योगी बोले, आप विदेश नहीं, अपने पूर्वजों के घर आए हैं

पूरा स्वास्थ्य विभाग वेंटीलेटर पर है

दूसरे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के बारे में शिवपाल ने कहा कि उनका तो पूरा स्वास्थ्य विभाग ही वेंटीलेटर पर है पर बोल रहे हैं कोआपरेटिव पर। कोआपरेटिव में इन लोगों ने क्या हालत कर दी है।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार में कोआपरेटिव में कभी भी खाद की कमी नहीं पड़ी। कभी किसानों के लिए पानी की कमी नहीं पड़ी। कभी बिजली के छापे किसानों पर नहीं पड़े। सपा ने किसानों के लिए फ्री पानी कर दिया था। सिंचाई मुफ्त कर दी थी पर अब किसान परेशान हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *