[ad_1]

रोडवेज बस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रक्षाबंधन के मद्देनजर रोडवेज ने बरेली रीजन के चार डिपो के 16 रूटों पर बसों के 175 फेरे बढ़ाए हैं। सबसे ज्यादा फेरे टनकपुर, हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर रूट पर बढ़ाए गए हैं। इस रूट पर रीजन की बसें रोजाना 45 फेरे लेती हैं, लेकिन तीन सितंबर तक 92 फेरे होंगे। कानपुर लखनऊ रूट पर इन दिनों 45 के स्थान पर 76 फेरे किए गए हैं।
बरेली, दिल्ली, मुरादाबाद, मेरठ, देहरादून रूट पर 288 के स्थान पर 360, बरेली, बदायूं, आगरा, अलीगढ़, मथुरा रूट पर 50 के स्थान पर 60 फेरे किए गए हैं। जिलों के लोकल रूटों पर 100 के स्थान पर 110 फेरे होंगे। गौर करने की बात यह है कि ज्यादा समस्या लोकल रूटों पर ही रहती है।
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2023: राशि के अनुसार भाई की कलाई पर बांधें राखी; जानिए रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त
बरेली डिपो ने लोकल रूटों पर 15 फेरे घटाए हैं और रुहेलखंड डिपो ने पांच फेरे बढ़ाए हैं। पीलीभीत में लोकल रूटों पर कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। वहीं, बदायूं में 35 के स्थान पर 50 फेरे किए गए हैं। शासन ने इस बार 29 अगस्त की रात 12 बजे से 31 अगस्त की रात 12 बजे तक रोडवेज बसों में बहनों के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है।
[ad_2]
Source link