नवजात को झाड़ियों में फेंका: प्लास्टिक की बोरी में लिपटी मिली बच्ची, बिलख-बिलख कर तोड़ा दम

[ad_1]

Newborn baby girl found lying in the bushes on the roadside in Budaun

झाड़ियों में पड़ी मिली नवजात
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बदायूं के मुजरिया क्षेत्र में दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। गांव सगराय के समीप किसी ने जन्म के बाद नवजात बच्ची को झाड़ियों में फेंक दिया। नवजात के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों को पता चला। दो घंटे बाद नवजात की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की, लेकिन नवजात को फेंकने वाले का पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने कहा कि नवजात का क्या कसूर था, जो उसे मरने के लिए फेंक दिया गया।   

मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव सगराय में शनिवार शाम कुछ राहगीर सड़क से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बच्चे की रोने की आवाज सुनी। आवाज सड़क किनारे झाड़ियों से आ रही थी। राहगीरों ने पास जाकर देखा तो झाड़ियों में प्लास्टिक की बोरी पड़ी हुई थी, जिसमें नवजात बच्ची कपड़े में लिपटी हुई थी। झाड़ियों में नवजात बच्ची मिलने की सूचना पर ग्रामीण एकत्र हो गए। 

ये भी पढ़ें- हनीट्रैप गैंग का सदस्य गिरफ्तार: युवती संग मिलकर बनाया था डॉक्टर का वीडियो, सदमे में हो गई थी उनकी मौत

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *